जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.193 अरब डालर बढ़कर 582.406 अरब डालर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 16 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.193 अरब डालर बढ़कर 582.406 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े ये बताते हैं।

मुंबई, 23 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 16 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.193 अरब डालर बढ़कर 582.406 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़े ये बताते हैं।

इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.344 अरब डालर बढ़कर 581.213 अरब पर पहुंच गया। देश का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डालर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गया था।

इसमें कहा गया है कि 16 अप्रैल 2021 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाली वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा है।

रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.13 अरब डालर बढ़कर 540.585 अरब डालर पर पहुंच गई।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में होने वाली घटबढ़ भी शामिल है। यह सकल विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा है।

सोने का आरक्षित भंडार इस दौरान 3.40 करोड़ डालर बढ़कर 35.354 अरब डालर पर पहुंच गया। आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 60 करोड़ डालर बढ़कर 1.498 अरब उालर पर पहुंच गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 2.30 करोड़ डालर बढ़कर 4.969 अरब डालर पर पहुंच गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड