जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.86 अरब डॉलर पर आया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 दिसंबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 13 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर घटकर 652.87 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इससे पिछले सप्ताह में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3.23 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 654.85 अरब डॉलर रहा था।

पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आ रही है। पुनर्मूल्यांकन होने के साथ रुपये में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए आरबीआई द्वारा विदेशी मुद्रा बाजार में किए गए हस्तक्षेप को इसकी वजह माना जा रहा है।

सितंबर में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.04 अरब डॉलर घटकर 562.57 अरब डॉलर रहीं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण भंडार का मूल्य 1.12 अरब डॉलर बढ़कर 68.05 अरब डॉलर हो गया।

विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.99 अरब डॉलर रहा।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार 2.7 करोड़ डॉलर घटकर 4.24 अरब डॉलर रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड