जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 19 अप्रैल देश का विदेशी मुद्रा भंडार 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 5.40 अरब डॉलर घटकर 643.16 अरब डॉलर रहा। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.88 अरब डॉलर बढ़कर 648.56 अरब डॉलर की नयी ऊंचाई पर जा पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 12 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 6.51 करोड़ डॉलर घटकर 564.65 अरब डॉलर रह गईं।

डॉलर के संदर्भ में उल्लेखित विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार का मूल्य 1.24 अरब डॉलर बढ़कर 55.79 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.3 करोड़ डॉलर घटकर 18.08 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के मुताबिक, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा भी 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.63 अरब डॉलर रह गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया