जरुरी जानकारी | विदेशीमुद्रा भंडार 2.078 अरब डॉलर घटकर 505.56 अरब डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 19 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान अपनी सर्वकालिक ऊंचाई से 2.078 अरब डॉलर घटकर 505.56 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 26 जून देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 19 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान अपनी सर्वकालिक ऊंचाई से 2.078 अरब डॉलर घटकर 505.56 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

रिजर्व बैंक के अनुसार, 24 अप्रैल के बाद से पहली बार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। तब विदेशी मुद्रा आस्तियां 11.3 करोड़ डॉलर घटकर 479.455 अरब डॉलर रह गयी थीं। 24 अप्रैल से 12 जून के बीच देश का विदेशी मुद्रा भंडार 28.189 अरब डॉलर बढ़ा है।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर, कोविड-19 के मामले 94 लाख के पार.

इससे पूर्व 12 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5.942 अरब डॉलर बढ़कर 507.644 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई को छू गया था। पांच जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डालर के स्तर को लांघ गया था जब यह 8.223 अरब डॉलर की जोरदार वृद्धि के साथ 501.703 अरब डॉलर हो गया था।

विदेशीमुद्रा भंडार में 19 जून को समाप्त सप्ताह में आई गिरावट का कारण कुल मुद्राभंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा माने जाने वाले विदेशीमुद्रा आस्तियों में गिरावट आना है।

यह भी पढ़े | PAN-Aadhaar Linking Deadline: पैन-आधार लिंक करने की आखिरी तारीख अब 31 मार्च 2021, टैक्सपेयर्स को भी मिली राहत.

रिजर्वबैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशीमुद्रा आस्तियां 1.698 अरब डॉलर घटकर 467.039 अरब डॉलर रह गई। समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 35.8 करोड़ डॉलर घटकर 32.815 अरब डॉलर रह गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़े दर्शाते हैं कि समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 60 लाख डॉलर घटकर 1.447 अरब डॉलर जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित मुद्राभंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.264 अरब डॉलर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट