देश की खबरें | भारत में पहली बार 24 घंटे के भीतर कोविड-19 के एक लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लेागों के ठीक होने की दर बढ़कर 80.86 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितम्बर भारत में पहली बार एक दिन में कोविड-19 के एक लाख से अधिक मरीज ठीक हुए हैं और इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लेागों के ठीक होने की दर बढ़कर 80.86 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 76 हजार से कम नए मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | Coronavirus: देश में COVID-19 से एक दिन में 1 लाख लोग हुए ठीक, रिकवरी रेट 80.86 प्रतिशत हुई.

मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आए जबकि 1,01,468 लोग संक्रमणमुक्त हुए।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 75,083 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 55,62,663 हो गए। वहीं, 1,053 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 88,935 हो गई।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के ये युवा क्या बदलेंगे सूबे की सियासी तस्वीर, दिग्गजों से है टक्कर, नौजवानों की बन सकते हैं आवाज.

कुल 44,97,867 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद देश में मरीजों के ठीक होने की दर 80.86 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से मौत की दर 1.60 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 9,75,861 मरीजों का कोरोना वायरस के लिए इलाज जारी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.54 प्रतिशत है।

भारत में आठ सितम्बर के बाद पहली बार 76 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। आठ सितम्बर को 75,809 नए मामले सामने आए थे।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 21 सितम्बर तक कुल 6,53,25,779 नमूनों की कोविड-19 की जांच की गई, इनमें से 9,33,185 नमूनों की जांच सोमवार को ही की गई।

आंकड़ो के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,053 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 344 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 122, उत्तर प्रदेश के 88, पश्चिम बंगाल के 62, तमिलनाडु के 60, आंध्र प्रदेश के 51, पंजाब के 47, मध्य प्रदेश के 37 और दिल्ली के 32 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक कुल 88,935 लोगों की मौत हुई है, इनमें सर्वाधिक 33,015 लोग महाराष्ट्र के हैं। वहीं, तमिलनाडु के 8,871, कर्नाटक के 8,145, आंध्र प्रदेश के 5,410, उत्तर प्रदेश के 5,135, दिल्ली के 5,014, पश्चिम बंगाल के 4,421, गुजरात के 3,336 , पंजाब के 2,860 और मध्य प्रदेश के 2,007 लोग शामिल हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी ग्रसित थे।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी