विदेश की खबरें | उत्तरी गाजा में अराजकता के कारण खाद्य पदार्थ की आपूर्ति रोकी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा किए गए अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है कि उत्तरी गाजा में छह में से एक बच्चा अत्यंत कुपोषित है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बढ़ते युद्ध के कारण ट्रकों का प्रवेश आधा हो गया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) द्वारा किए गए अध्ययन में यह चेतावनी दी गई है कि उत्तरी गाजा में छह में से एक बच्चा अत्यंत कुपोषित है। संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बढ़ते युद्ध के कारण ट्रकों का प्रवेश आधा हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और राहत-बचाव कर्मियों ने कहा कि इजराइल की बमबारी और जमीनी हमलों के बीच ट्रकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में उसकी नाकामी के कारण ट्रकों का आगमन और खाद्य पदार्थ का वितरण बाधित हुआ है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा न मुहैया कराने के कारण भुखमरी का सामना कर रहे फलस्तीनी अक्सर खाद्य पदार्थ से लदे इन ट्रकों पर टूट पड़ते हैं।

सहायता अभियान बाधित होने से क्षेत्र में संकट गहराने का खतरा पैदा हो गया है।

बीते दो दिनों में उत्तरी गाजा के उन इलाकों में कई हवाई हमले हुए हैं, जिसके बारे में इजरायली सेना ने कहा था कि उन्हें कुछ हफ्ते पहले हमास से काफी हद तक मुक्त करा लिया गया था। वहीं, सेना ने मंगलवार को गाजा शहर के दक्षिणी हिस्से में दो इलाकों को खाली करने का आदेश दिया।

गाजा में इजरायली सैनिकों के हमले के बाद से शहर का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। वहीं, कई लाख फलस्तीनी अब भी सहायता से वंचित हैं। वे अकाल जैसी स्थितियों का सामना कर रहे हैं क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को दिन में एक ही बार खाना नसीब हो पा रहा है।

विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने कहा कि अराजकता और हिंसा के कारण उसे उत्तरी गाजा में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा तीन सप्ताह पहले एक ट्रक पर हमला होने के बाद पहली बार खाद्य पदार्थ की आपूर्ति रोकी गई थी। हालांकि, इस सप्ताह इसे फिर से शुरू करने की कोशिश की गई लेकिन रविवार और सोमवार को ट्रकों के काफिले को गोलीबारी का सामना करना पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\