विदेश की खबरें | फ्लॉयड प्रदर्शन: गोलीबारी में मारे गए एक शख्स के परिवार ने कार्रवाई की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मृतक केल्विन हॉर्टन जूनियर के परिवार के सदस्यों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
मृतक केल्विन हॉर्टन जूनियर के परिवार के सदस्यों ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए।
इसी दिन हेनेपिन काउंटी अटॉर्नी माइक फ्रीमैन ने भी कहा कि अभियोजकों को यह जानने की जरूरत है कि 27 मई की शाम जब हॉर्टन को गोली लगी थी तब वहां क्या हुआ था।
यह भी पढ़े | डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बायान, कहा- COVID-19 की टेस्टिंग में सिर्फ अमेरिका से पीछे है भारत.
दरअसल, 25 मई को अमेरिका के मिनियापोलिस में काले नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। घटना के कुछ वीडियो सामने आए थे, जिसमें पुलिस कर्मियों ने फ्लॉयड को हथकड़ी लगाकर जमीन पर लिटा रखा था और एक श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शॉविन ने उनकी गर्दन पर पैर रखा था। सांस लेने में तकलीफ के चलते फ्लॉयड की मौत हो गई थी।
इस घटना के बाद अमेरिका में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हुए और हॉर्टन की मौत भी ऐसे ही एक प्रदर्शन के दौरान गोली लगने से हुई। दुकान के मालिक को गोलीबारी की रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जो कई दिनों के लिए हनीपिन काउंटी जेल में रहा और बाद में उसे रिहा कर दिया गया।
हॉर्टन के परिवार ने मंगलवार को फ्लॉयड के परिवार का पक्ष रखने वाले नागरिक अधिकार वकील बेन क्रम्प और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ एक संवाददाता सम्मेलन किया और दुकान के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
क्रम्प ने कहा कि हॉर्टन के परिवार ने सरकारी अधिकारियों को कई बार फोन किया लेकिन उन्हें वहां से कोई जवाब नहीं मिला।
हॉर्टन के परिवार में उसकी मां और सात बच्चे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ उनके सभी बच्चों के लिए उनका जीवन मायने रखता है। इस लिए हम यहां यह कहने आए हैं कि ‘‘ केल्विन हॉर्टन लाइफ मैटर्स’’।
हॉर्टन की मां ने कहा, ‘‘ मुझे बस इंसाफ चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)