देश की खबरें | आटा चक्की चलाने वाले के बेटे ने यूपीएससी की परीक्षा पास की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर पीसीएस अधिकारी (समाज कल्याण अधिकारी) बने और 2019 से हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस पीसीएस निःशुल्क कोचिंग सेंटर के प्रभारी रहे रिंकू राही ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास कर 683वां स्थान प्राप्त किया है।

हापुड़/मेरठ, एक जून प्राथमिक विद्यालय से पढ़ाई कर पीसीएस अधिकारी (समाज कल्याण अधिकारी) बने और 2019 से हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस पीसीएस निःशुल्क कोचिंग सेंटर के प्रभारी रहे रिंकू राही ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2021 पास कर 683वां स्थान प्राप्त किया है।

आटा चक्की चलाने वाले शिवदान सिंह ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, वह कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों को नहीं पढ़ा सकते थे, इस वजह से उनके बेटे रिंकू की पढ़ाई सरकारी स्कूल से ही हुई।

उन्होंने बताया कि रिंकू ने परिषदीय स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा प्रात की और राजकीय इंटर कालेज से इंटर किया। उन्होंने बताया कि अच्छे नंबर लाने पर उसे छात्रवृत्ति मिली और फिर उसे टाटा इंस्टीट्यूट से बीटेक किया एवं वर्ष 2008 में उसका चयन पीसीएस में हुआ।

सिंह ने बताया कि 2008 में पीसीएस में चयन होने के बाद रिकूं मुजफ्फरनगर में समाज कल्याण अधिकारी बना एवं इस दौरान उसने विभाग में चल रहे घोटालों को उजागर किया जिससे घोटालेबाजों ने उसपर ताबातोड़ गोलियां चलवाईं और इस घटना में उसकी एक आंख चली गई।

पिता के अनुसार कई जनपदों में रहनें के बाद 2019 में वह हापुड़ स्थित राजकीय आईएएस पीसीएस निःशुल्क कोचिंग सेंटर के प्रभारी के रूप में कार्यरत है।

रिकूं राही ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान 300 से भी अधिक बच्चे पीसीएस,पीपीएस सहित अन्य विभागों में नियुक्त हुए हैं।

सं राजेंद्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\