Nepal Heavy Rain Update: नेपाल में भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन, मरने वालों की संख्या 104 हुई

नेपाल में भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन हिस्सों में 16 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 104 हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

बारिश | प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

काठमांडू, 21 अक्टूबर : नेपाल (Nepal) में भारी बारिश और उसके कारण आई बाढ़ से देश के विभिन हिस्सों में 16 और लोगों की मौत होने के बाद बृहस्पतिवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 104 हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आपदा प्रबंधन प्रभाग के अनुसार, अब तक 41 लोग लापता हैं और इतने ही लोग घायल हुए हैं. गृह मंत्रालय की तरफसे जारी बयान के मुताबिक नेपाल के प्रांत संख्या एक में सबसे अधिक 62 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद सुदूर पश्चिम प्रांत में 31 लोगों की मौत हुई है, जबकि करनाली प्रांत में सात व्यक्ति मौत का शिकार हुए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन दिन से हो रही बारिश के कारण आई बाढ़, भूस्खलन और जलप्लावन से देश के विभिन्न हिस्सों में अब तक कम से कम 104 लोगों की मौत हो चुकी है.

लुंबिनी प्रांत में तीन लोगों की मौत हुई है और बागमती प्रांत में एक व्यक्ति की वर्षाजनित घटना में मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से नेपाल के 20 जिले प्रभावित हुए हैं. बहरहाल, बृहस्पतिवार से मौसम की स्थिति में सुधार हुआ है. इस बीच गृह मंत्री बालकृष्ण खंड ने नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, राष्ट्रीय अन्वेषण विभाग और नेपाली सेना को हुमला जिले में फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का निर्देश दिया है. काठमांडू से 700 किलोमीटर पश्चिम में स्थित नखला और हुमला जिले में 12 लोग फंसे हैं जिनमें चार स्लोविनिया के नागरिक और तीन गाइड शामिल हैं. यह भी पढ़ें : एफबीआई, सीबीआई ने टेलीमार्केटिंग धोखाधड़ी, अपराध के उभरते तौर-तरीकों से निपटने के बारे में बात की

लिमि क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण सड़क अवरुद्ध होने से वे लोग फंस गए हैं. हुमला के मुख्य जिला अधिकारी गणेश आचार्य ने कहा कि वे लोग लिमि में पर्वतारोहण करने के बाद सिमिकोट वापस आ रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि रविवार से भारी हिमपात हो रहा है और बुधवार से मौसम खराब होने के चलते बचाव कार्य नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए स्थानीय प्रशासन ने गृह मंत्रालय से हेलीकॉप्टर मांगा है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\