देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हुई, करीब 13 लाख लोग प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ और भूस्खलन में चार और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई। राज्य के 24 जिलों में करीब 13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में यह कहा गया है।

गुवाहाटी,11 जुलाई असम में बाढ़ और भूस्खलन में चार और लोगों की मौत होने के साथ राज्य में इस प्राकृतिक आपदा की स्थिति रविवार को और गंभीर हो गई। राज्य के 24 जिलों में करीब 13 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। एक सरकारी रिपोर्ट में यह कहा गया है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि नौगांव जिले के कामरूप और कालियाबोर राजस्व क्षेत्रों में बाढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि सोनापुर इलाके में भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Congress Crisis: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगे सचिन पायलट, 30 से ज्यादा विधायकों है समर्थन.

राज्य में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 70 लोगों की जान गई है। इनमें 44 लोगों की बाढ़ में जबकि 26 की मौत भूस्खलन में हुई है।

जोराबाट में भूस्खलन होने के बाद गुवाहाटी यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में COVID-19 के कुल मामलों की संख्या 1231 हुई : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुवाहाटी यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘कल भारी बारिश होने के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर जोरबाट में भूस्खलन हुआ। सुरक्षा कारणों को लेकर इस मार्ग के एक ट्रैक पर यातायात बंद है। संबद्ध एजेंसियां काम पर लगी हुई हैं।’’

प्राधिकरण ने कहा कि धीमाजी, लखीमपुर, विश्वनाथ, सोनितपुर, उदलगुरी, दरांग, बक्सा, नलबारी, बारपेटा, चिरांग, बोंगाईगांव, कोकराझार, धुबरी, गोलपारा, कामरूप, मोरीगांव, नौगांव, पश्चिमी कार्बी आंगलांग, गोलघाट, जोरहाट, माजुली, शिवसागर, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में 12.97 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बारपेटा सर्वाधिक प्रभावित जिला है जहां 3.84 लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद धीमाजी में करीब 1.31 लाख और गोलाघाट में 1.08 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

शनिवार तक 20 जिलों में बाढ़ से 6.01 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

प्राधिकरण ने कहा कि 2,015 गांव जलमग्न हैं और 82,546.82 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल को नुकसान पहुंचा है।

इसने यह भी कहा कि 16 जिलों में 224 राहत शिविर और वितरण केंद्र चलाये जा रहे हैं, जहां 21,071 लोगों ने शरण ले रखी है।

गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, धुबरी और गोलपारा शहरों के अलावा जोरहाट जिले में नीमाटीघाट और सोनितपुर जिले में तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इसकी सहायक नदियां, सुबनसारी, धनसीरी, जिया भराली, कोपिली, पुतिमारी और पगलादिया भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इसकी कुछ अन्य सहायक नदियां भी- मानस, बेकी और संकोश भी कुछ स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

प्राधिकरण ने कहा कि विश्वनाथ, सोनितपुर, नौगांव, उदलगुरी, चिरांग और बक्सा जिलों में व्यापक स्तर पर भूमि का कटाव हुआ है।

बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 223 शिविरों में से 126 प्रभावित हुए हैं। जबकि पबित्रा वन्यजीव अभ्यारण्य में 25 में से 24 तथा राजीव गांधी ओरांग राष्ट्रीय उद्यान में 40 में से 28 शिविर प्रभावित हुए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक 41 वन्य जीव मारे गये हैं जबकि 49 अन्य को काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बचा लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\