देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 4.43 लाख से अधिक लोग अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही और 16 जिलों के 4.43 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से पीड़ित हैं, जबकि ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर घट रहा है। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।

गुवाहाटी, छह जून असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही और 16 जिलों के 4.43 लाख से अधिक लोग अब भी बाढ़ से पीड़ित हैं, जबकि ब्रह्मपुत्र सहित प्रमुख नदियों का जलस्तर घट रहा है। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई।

दिन में बाढ़ के कारण किसी के मरने की खबर नहीं है, हालांकि कामरूप (मेट्रो) में एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है।

भारी वर्षा के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से अब तक राज्य में 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

बाढ़ से 16 जिलों के 54 राजस्व सर्किलों के अंतर्गत 1,296 गांव प्रभावित हुए हैं और 16,558.59 हेक्टेयर कृषि भूमि अभी भी जलमग्न है, जबकि 2,96,765 पशु वर्तमान बाढ़ की मार झेल रहे हैं।

कम से कम 40,313 विस्थापित 328 राहत शिविरों में रह रहे हैं, जबकि 1,19,001 लोगों को प्रभावित जिलों में स्थापित वितरण केंद्रों पर राहत प्रदान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड