खेल की खबरें | फ्लेमिंग ने स्वीकार किया, हो सकता है नीलामी में गलतियां की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार से आहत मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ महीने पहले मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए।

चेन्नई, 26 अप्रैल चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार हार से आहत मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि हो सकता है कि कुछ महीने पहले मेगा नीलामी में उनकी तरफ से कुछ गलतियां हुई जिसके कारण वह सही टीम संयोजन तैयार नहीं कर पाए।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई की टीम के लिए आईपीएल के वर्तमान सत्र में कुछ भी अच्छा नहीं चल पा रहा है। टीम को अभी तक खेले गए नौ मैच में से सात में हार का सामना करना पड़ा है।

फ्लेमिंग ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘यह कहना मुश्किल है। हमने जो प्रदर्शन किया है, उसमें हमने इसे पूरी तरह से सही पाया है। इसलिए हम अपनी खेल शैली के इर्द-गिर्द इस पर विस्तार से विचार कर रहे हैं। साथ ही यह भी देख रहे हैं कि खेल कैसे विकसित हो रहा है और इससे सामंजस्य से बिठाना आसान नहीं होता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यही वजह है कि हमें अपने रिकॉर्ड पर गर्व है क्योंकि हम लंबे समय तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में सफल रहे। और अलग राह पकड़ने में ज्यादा समय नहीं लगता।’’

फ्लेमिंग ने स्वीकार किया कि उनकी टीम से कुछ गलतियां हुई हैं जिसका संबंध नीलामी से भी जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘अन्य टीम हमसे बेहतर होती गई और यहीं पर नीलामी का मुद्दा सामने आता है। हम इसको सही नहीं कर पाए इसलिए आपको हर चीज के लिए जिम्मेदारी लेनी होगी। नीलामी कोई आसान काम नहीं है जो मानसिक और शारीरिक रूप से थका देने वाला होता है। लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमने अच्छी टीम का चयन किया था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी