देश की खबरें | दिल्ली में कुत्ते के हमले में पांच साल का बच्चा घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहदरा की गीता कॉलोनी इलाके में पालतू कुत्ते के कथित हमले में पांच साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जून शाहदरा की गीता कॉलोनी इलाके में पालतू कुत्ते के कथित हमले में पांच साल का बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित मुहिब खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्चा यहां गीता कॉलोनी के शास्त्रीनगर इलाके के सरोजनी पार्क में अपने घर में खेल रहा था, तभी एक पड़ोसी का पालतू कुत्ता (लैब्राडोर नस्ल) घर में घुस गया और उस पर हमला कर दिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घर में मौजूद परिजनों ने उसे बचाया और लोक नायक अस्पताल ले जाया गया। कुत्ते के हमले से लड़के के बाएं हाथ में चोट आयी, जिसकी सर्जरी करनी पड़ी।

अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित के पिता ने इस मुद्दे पर अपने पड़ोसी से बात की तो पालतू कुत्ते के मालिक ने कथित तौर पर उन्हें धमकी दी।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत के आधार पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 289 (पशु के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 337 (जीवन को खतरे में डालने वाला कृत्य या दूसरों की व्यक्तिगत सुरक्षा आहत करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि कुत्ते के मालिक यशपाल सिंह (48) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले के संबंध में आगे भी जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू