खेल की खबरें | स्टार्क को पांच विकेट, आस्ट्रेलिया ने पहले वनडे में वेस्टइंडीज को हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वर्षा से प्रभावित मैच में 49 ओवर में 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आठवें ओवर में 27 रन तक ही छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान कीरोन पोलार्ड (56) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा अल्जारी जोसेफ (17) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को उसके न्यूनतम स्कोर पर सिमटने से बचाया। पूरी टीम हालांकि 26.2 ओवर में ही पवेलियन लौट गई।

वर्षा से प्रभावित मैच में 49 ओवर में 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने आठवें ओवर में 27 रन तक ही छह विकेट गंवा दिए थे लेकिन कप्तान कीरोन पोलार्ड (56) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा अल्जारी जोसेफ (17) के साथ सातवें विकेट के लिए 68 रन जोड़कर टीम को उसके न्यूनतम स्कोर पर सिमटने से बचाया। पूरी टीम हालांकि 26.2 ओवर में ही पवेलियन लौट गई।

इससे पहले आस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान एलेक्स कैरी ने 67 रन की पारी खेलने के अलावा एश्टन टर्नर (49) के साथ पांचवें विकेट के लिए 104 रन जोड़े जिससे टीम 49 ओवर में नौ विकेट पर 252 रन बनाने में सफल रही। घुटने की चोट के कारण आरोन फिंच के बाहर होने के कारण कैरी पहली बार कप्तानी कर रहे थे।

लेग स्पिनर हेडन वाल्श ने करियर में पहली बार पांच विकेट चटकाए। उन्होंने 39 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। एविन लुईस ने पारी की पहली ही गेंद पर स्टार्क को वापस कैच थमाया। स्टार्क ने अपने अगले ओवर में जेसन मोहम्मद (02) को बोल्ड किया।

हेजलवुड ने शिमरोन हेटमायर (11) का अपनी ही गेंद पर कैच लपका जबकि स्टार्क ने निकोलस पूरन (00) को पगबाधा किया।

हेजलवुड ने छठे ओवर में डेरेन ब्रावो (02) को पगबाधा करके वेस्टइंडीज का स्कोर पांच विकेट पर 23 रन किया। इस तेज गेंदबाज ने इसके बाद जेसन होल्डर (00) को भी पवेलियन भेजा। पोलार्ड और जोसेफ ने विकेटों पर पतन पर विराम लगाया लेकिन टीम को बड़ी हार से नहीं बचा पाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान