देश की खबरें | कश्मीर में रात भर चली मुठभेड़ों में पांच आतंकवादी मारे गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली दो अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 30 जनवरी जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के साथ रात भर चली दो अलग-अलग मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कश्मीर घाटी के पुलवामा और बडगाम जिलों में शनिवार रात को ये मुठभेड़ हुईं।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में पुलवामा के नाइरा इलाके में मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए जबकि एक आतंकवादी मध्य कश्मीर में बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में मारा गया।

उन्होंने बताया कि पुलवामा में हुई मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद के थे। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि चरार-ए-शरीफ में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा एक आतंकवादी मारा गया। मुठभेड़ स्थल से एक एके 56 राइफल समेत अपराध में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गयी है।

कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद कमांडर जाहिद वानी समेत पांच आतंकवादियों का मारा जाना सुरक्षा बलों के लिए बड़ी सफलता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘पाकिस्तान प्रायोजित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के पांच आतंकवादी पिछले 12 घंटों में दो मुठभेड़ों में मारे गए। जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तान आतंकवादी मृतकों में शामिल है। हमारे लिए बड़ी कामयाबी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mumbai Mega Block On 4 October: मुंबई लोकल से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर. 4 अक्टूबर को मेगा ब्लॉक, सेंट्रल, हार्बर, ट्रांस-हार्बर और वेस्टर्न लाइन की सेवाएं रहेंगी प्रभावित

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में देरी से लेवल-7 कर्मचारियों को ₹3.32 लाख तक का नुकसान! HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस पर पड़ सकता है बड़ा असर

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड