Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में रैगिंग के आरोप में जवाहर नवोदय विद्यालय के पाँच छात्र निलंबित

शिमला जिले के ठिय़ोग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बारहवीं कक्षा के करीब पाँच छात्रों को रैंगिंग के आरोप में 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया हैं.

Suspended- ANI

शिमला, 17 जुलाई : शिमला जिले के ठिय़ोग स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के बारहवीं कक्षा के करीब पाँच छात्रों को रैंगिंग के आरोप में 15 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया हैं. स्कूल प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 13 जुलाई की रात को पाँच छात्रों ने एक छात्रवास में दसवीं कक्षा के कुछ छात्रों की इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि उन्होंने अपने वरिष्ठजनों के कपड़े धोने से मना कर दिया था.

उन्होंने बताया कि कनिष्ठ छात्रों को मामूली चोटें आई हैं. बाद में एक पीड़ित छात्र ने अपने अभिभावकों को फोन पर घटना के बारे में बताया. पीड़ितों का यह भी आरोप है कि वरिष्ठ छात्र उसने पैसे भी मांगते थे. यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र : मुख्यमंत्री शिंदे ने ‘आषाढ़ी एकादशी’ पर पंढरपुर में पूजा-अर्चना की

जेएनवी ठियोग की प्राचार्य संजीता शौनिक ने कहा कि उन्होंने छात्रवास जाकर छात्रों की लड़ाई रोकी. उन्होंने कहा कि दोषी छात्रों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, उसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड