देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में दिव्यांग बच्चों के लिए पांच विशेष स्कूल खोले जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए जल्द ही पांच विशेष स्कूल खोलेगी। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।

ईटानगर, 11 जुलाई अरुणाचल प्रदेश सरकार दिव्यांग बच्चों के लिए जल्द ही पांच विशेष स्कूल खोलेगी। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।

शिक्षा मंत्री पासंग दोरजी सोना ने बताया कि ये स्कूल कामेंग, लोहित, सियांग, सुबनसिरी और तिरप में खोले जाएंगे।

सोना ने कहा, "हमारे राज्य में बड़ी संख्या में दिव्यांग छात्र हैं, जो हर दिन कई चुनौतियों का सामना करते हैं। उनकी सहायता के लिए कदम उठाना जरूरी है।"

मंत्री ने कहा, "प्रारंभिक तैयारियां पूरी हो जाने के बाद, प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राज्य मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा।"

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "यह समानता, सशक्तीकरण और विकसित भारत की यात्रा में किसी भी बच्चे को पीछे न छोड़ने के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।"

खांडू ने कहा कि इन स्कूलों का ध्यान दैनिक चुनौतियों का सामना करने वाले बच्चों को सहायता प्रदान करने पर होगा।

यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस (यूडीआईएसई+) के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुल 2,989 बच्चों की पहचान दिव्यांग के रूप में की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)