देश की खबरें | खराब मौसम के कारण दिल्ली के हवाई अड्डे पर पांच विमानों का मार्ग बदला गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच विमानों का सोमवार को मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 नवंबर राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर पांच विमानों का सोमवार को मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि चार विमान को जयपुर और एक विमान को देहरादून की ओर मोड़ दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी प्रदूषण के उच्च स्तर की गिरफ्त में है, जिसके कारण शहर के विभिन्न हिस्सों में दृश्यता का स्तर भी कम हो गया है।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डीआईएएल) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को तड़के एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली हवाई अड्डे पर कम दृश्यता है। वर्तमान में सभी उड़ानों का संचालन सामान्य है।’’

डीआईएएल, इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है। यहां से प्रतिदिन लगभग 1,400 विमानों की आवाजाही होती है।

इसने यात्रियों को उड़ान संबंधी अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन्स से संपर्क करने की भी सलाह दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड