देश की खबरें | उत्तरी दिल्ली में किशोर के साथ पांच लोगों ने कुकर्म किया, एक आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 वर्ष के एक किशोर के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने कथित तौर पर कुकर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
नयी दिल्ली, 11 फरवरी उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में 16 वर्ष के एक किशोर के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले पांच लोगों ने कथित तौर पर कुकर्म किया। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों में से एक को गिरफ्तार किया जा चुका है। उसकी पहचान विक्रम (26) के तौर पर की गयी है, जो नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिविल लाइंस थाने को शुक्रवार को पांच लोगों द्वारा लड़के से कुकर्म किये जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने पर पीड़ित किशोर ने बताया कि कुछ स्थानीय लड़कों ने उसका यौन शोषण किया है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों के खिलाफ शिकायत दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोर ने पांचों लड़कों पर उसके साथ कुकर्म करने का आरोप लगाया है।
कलसी ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ वर्षों से किशोर के पड़ोस में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित किशोर का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 377 के साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा-चार के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)