विदेश की खबरें | राहत सहायता स्थल के पास इजराइली गोलीबारी में पांच लोग मारे गए: फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देर अल-बला (गाजा पट्टी), आठ जून (एपी) गाजा पट्टी में इजराइल और अमेरिका समर्थित समूह द्वारा संचालित राहत सहायता वितरण केंद्र से लगभग एक किलोमीटर दूर इजराइली गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देर अल-बला (गाजा पट्टी), आठ जून (एपी) गाजा पट्टी में इजराइल और अमेरिका समर्थित समूह द्वारा संचालित राहत सहायता वितरण केंद्र से लगभग एक किलोमीटर दूर इजराइली गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हुए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने अपने सैनिकों के नजदीक आने वाले लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं।

गाजा के दक्षिणी शहर खान यूनिस के नासिर अस्पताल में चार शव लाए गए। वहां मौजूद फलस्तीनी प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजराइली सेना ने उन पर एक गोल चक्कर पर गोलीबारी की थी जो पास के शहर राफा में गाजा ह्यूमेनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा संचालित एक राहत सहायता केंद्र से करीब एक किलोमीटर दूर है।

इजराइली सेना ने कहा कि उसने उन लोगों पर चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं जो संदिग्ध थे। इसने कहा कि वे उसकी सेना की ओर बढ़ रहे थे और पीछे हटने की चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया था।

इस बीच, अल-अवदा अस्पताल ने एक बयान में कहा कि वहां 42 वर्षीय एक व्यक्ति का शव लाया गया। साथ ही, 29 घायलों को लाया गया, जो मध्य गाजा में एक अन्य राहत सहायता केंद्र के पास घायल हुए थे।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू