देश की खबरें | केरल में मंदिर में आतिशबाजी के दौरान दुर्घटना में पांच लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार तड़के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कन्नूर (केरल), 21 फरवरी केरल के कन्नूर जिले में शुक्रवार तड़के एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान हुई दुर्घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें 12 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए मेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना सुबह करीब चार बजे अझीकोड नीरकवु के मुचिरियन मंदिर में हुई।

पटाखा खुले में फूटने के बजाए भीड़ में जा गिर गया और फट गया, जिससे लोग घायल हो गए।

उस वक्त बहुत से लोग ‘तेय्यम’ प्रदर्शन देखने के लिए मंदिर में एकत्र हुए थे। ‘तेय्यम’ को ‘कलियाट्टम’ भी कहा जाता है और यह उत्तरी केरल का एक आनुष्ठानिक नृत्य कला रूप है।

वलपट्टनम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\