विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में दो अलग-अलग आतंकवादी हमलों में पांच लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवाद की दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय शांति समिति के तीन सदस्यों सहित कम से कम पांच लोग मारे गए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 30 जून उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में आतंकवाद की दो अलग-अलग घटनाओं में दो सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय शांति समिति के तीन सदस्यों सहित कम से कम पांच लोग मारे गए।

पुलिस ने रविवार को पुष्टि की है कि दोनों आतंकवादी घटनाएं खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अशांत लक्की मरवात जिले में हुईं।

पुलिस के अनुसार, पहली घटना में, रविवार सुबह एक गश्ती वाहन को निशाना बनाकर सड़क के किनारे किये गए बम विस्फोट में दो सैनिकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य घायल हो गए।

स्थानीय पुलिस ने बताया कि शाहब खेल क्षेत्र में एक अन्य घटना में अज्ञात बंदूकधारियों ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान स्थानीय शांति समिति के प्रमुख दस्तगीर, सलीम खान और सलाहुद्दीन के रूप में की है।

सुरक्षा बलों ने घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी है और जांच जारी है। अभी तक किसी भी समूह ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी