देश की खबरें | हरदोई में कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत, छह घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरदोई (उप्र), 31 मई हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी तथा छह अन्य जख्मी हो गये। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना तड़के करीब तीन बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

उन्होंने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गयी और खाई में गिर गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (छह), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे में छह अन्य लोग भी घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।

सं. सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\