देश की खबरें | मुंबई में अश्लील वीडियो चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर वसूली करने वाले पांच लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने लोगों को ब्लैकमेल करने और उनकी अश्लील वीडियो चैट को सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में शमिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, 29 जुलाई मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने लोगों को ब्लैकमेल करने और उनकी अश्लील वीडियो चैट को सार्वजनिक करने की धमकी देकर जबरन वसूली करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह में शमिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक किशोर है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि बीकेसी साइबर पुलिस थाने ने नागपुर, उत्तर प्रदेश और ओडिशा में अभियान चलाने के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि गिरोह के सदस्यों ने पिछले कुछ महीनों में कथित तौर पर कई लोगों को ब्लैकमेल किया था और विभिन्न राज्यों में 80 लोगों को कम से कम 250 पीड़ितों की अश्लील वीडियो क्लिप बेचकर पैसे कमाए थे।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि आरोपियों ने पैसे के लेन-देन के लिए नेपाल स्थित बैंक के खाते का इस्तेमाल किया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लड़कियों के रूप में फर्जी अकाउंट बनाते थे और पुरुषों को लुभाते थे, जिनमें से ज्यादातर हाई-प्रोफाइल पृष्ठभूमि वाले अमीर लोग होते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने 12 फर्जी अकाउंट और छह फर्जी ईमेल आईडी बनाए।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर खुद लड़कियों के रूप में प्रस्तुत करते हुए, आरोपी पीड़ितों को विश्वास में लेकर अश्लील वीडियो चैट शुरू करने पर जोर देते और फिर इसे रिकॉर्ड कर लेते।

उन्होंने कहा कि वे पीड़ितों को रिकॉर्ड किए गए वीडियो के जरिये ब्लैकमेल कर उनसे पैसे वसूल करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\