देश की खबरें | मध्यप्रदेश के झाबुआ में पांच मोरों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में चल रहे बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम मदरानी स्थित एक खेत में रविवार को पांच मोर मृत पाए गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

झाबुआ (मप्र), 10 जनवरी मध्यप्रदेश में चल रहे बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच प्रदेश के झाबुआ जिले के ग्राम मदरानी स्थित एक खेत में रविवार को पांच मोर मृत पाए गए हैं।

वन मंडल अधिकारी एम एल हरित ने बताया कि जिला मुख्यालय से 59 किलोमीटर दूर थांदला रेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदरानी में रविवार को पांच मोर एक खेत में मृत अवस्था में पाए गए। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना गांव के लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई।

हरित ने बताया कि सूचना मिलने के तुरंत बाद जांच के लिए विभाग का अमला और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू की आशंका के कारण भी हमने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। मोरों की मौत के कारण का पता लगाने के लिए उनका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

इस बीच, पशुपालन विभाग के उप संचालक डॉ. विलसन डावर ने बताया कि ग्राम मदरानी में मोरों की मौत की सूचना के बाद जांच के लिए मेघनगर से पशु चिकित्सक सुरेश गोढ को भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी भोपाल में वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है।

डावर ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए वहां से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि एक मृत मोर प्रोटोकॉल के तहत वन विभाग को सौंप दिया जाए। विभाग द्वारा उसे जांच के लिए भोपाल की प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट 3-4 दिनों में मिलने की उम्मीद है।

मध्यप्रदेश के 13 जिलों के कौओं के नमूनों में बर्ड फ्लू के एच5एन8 प्रकार का संक्रमण पाया गया है, जबकि दिसंबर के आखिर हफ्ते से अब तक 27 जिलों से लगभग 1,100 कौओं एवं जंगली पक्षियों की मृत्यु हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड