देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से पांच मरीजों की मौत, 175 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को पांच और मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 396 हो गई।

जयपुर, 28 जून राजस्थान में कोरोना वायरस से रविवार को पांच और मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 396 हो गई।

राज्य में संक्रमण के 175 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 17119 हो गयी है। इनमें से 3297 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़े | Earthquake in Andaman and Nicobar: अंडमान और निकोबार के दिगलीपुर में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 दर्ज.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को पांच मरीजों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 396 हो गई है। भरतपुर में दो, जयपुर, झुंझुनूं एक-एक मरीज की मौत हो गयी। एक मरीज दूसरे राज्य का था ।

उन्होंने बताया कि जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 157 हो गयी है जबकि जोधपुर में 41, भरतपुर में 34, कोटा में 22, अजमेर में 16, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 25 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

यह भी पढ़े | डिगलीपुर, अंडमान और निकोबार द्वीप में भूकंप के झटके किए गए महसूस, रिएक्टर पैमानें पर 4.1 तीव्रता दर्ज: 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह साढे दस बजे तक राज्य में संक्रमण के 175 नये मामले सामने आये। इनमें बीकानेर में 44,जयपुर में 26, झुंझुनूं में 23, धौलपुर में 18, अलवर में 16, सिरोही में 13, अजमेर में नौ, राजसमंद—कोटा में पांच-पांच, बाडमेर में चार मामले सामने आए । उदयपुर में दो और करौली में एक नया मामला सामने आया ।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं, जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\