देश की खबरें | मिजोरम में कोविड-19 के पांच नए मामले आए सामने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के पांच नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,040 हो गई ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

आइजोल, 14 दिसंबर मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के पांच नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,040 हो गई ।

एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों की पुष्टि रैपिड एंटीजन जांच से हुई है। नए मामले आइजोल जिले में सामने आए हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Rain Update: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश की संभावना- IMD.

सभी मरीजों की उम्र 25 साल से 62 साल के बीच है।

अधिकारी के अनुसार, संक्रमितों में जोरम मेडिकल कॉलेज की एक नर्स भी शामिल है। चार मरीजों में कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि एक मरीज में कोई लक्षण नहीं है।

यह भी पढ़े | RRB NTPC 2020 Exam Date & Admit Card Update: आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें इससे जुड़ी हर जरूरी जानकारी.

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 186 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 3,847 मरीज ठीक हो चुके हैं।

मिजोरम में संक्रमण से अब तक सात लोग दम तोड़ चुके हैं। ये सभी मामले आइजोल जिले से थे।

मिजोरम में संक्रमण के कुल मामलों में से आइजोल में सबसे अधिक 2,675 मामले सामने आए। इसके बाद लुंगलेई में 351 मामले सामने आए।

मिजोरम में अब तक 1,64,535 नमूनों की जांच हुई है। इसमें रविवार को 299 नमूनों की जांच हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट