देश की खबरें | मणिपुर में पांच उग्रवादी और एक समर्थक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में पिछले दो दिनों में प्रतिबंधित तीन संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 19 फरवरी मणिपुर में पिछले दो दिनों में प्रतिबंधित तीन संगठनों के पांच उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक प्रतिबंधित संगठन के एक समर्थक को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ये गिरफ्तारियां इंफाल पूर्व और पश्चिम, बिष्णुपुर और काकचिंग जिलों से की गई हैं।

प्रतिबंधित संगठन ‘पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए)’ के सक्रिय सदस्य की पहचान वैखोम इबुंगो मेइती (26) के रूप में हुई है और उसे इंफाल पूर्व के हट्टा गोलापति इलाके से मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वह आम नागरिकों, सरकारी अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों से कथित रूप से जबरन वसूली करने में संलिप्त था।’’

सुरक्षा बलों ने सोमवार को बिष्णुपुर जिले के लेइमाराम नहर क्षेत्र से पीएलए के एक अन्य सदस्य को भी गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान थोकचोम अजीत सिंह (40) के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘पीपुल्स रिवोल्यूशनरी फ्रंट आफ कांगलीपाक (पीआरईपीएके पीआरओ) संगठन से जुड़े सलाम सितोलजीत सिंह (36) को मंगलवार को इंफाल पश्चिम जिले के उरीपोक खुमानथेम लेइकाई से पकड़ा गया और वह कथित तौर पर जबरन वसूली में शामिल था।

सुरक्षा बलों ने उसी दिन बिष्णुपुर जिले के ओक्सहोंगबंग इलाके से पीआरईपीएके (पीआरओ) के एक अन्य सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान थोकचोम सनाथोई सिंह (24) के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को काकचिंग जिले के इरुम मापल क्षेत्र से प्रतिबंधित ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी)’ संगठन के एक उग्रवादी नाओरेम प्रेमकांत सिंह (43) को भी गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि उग्रवादी जबरन वसूली में भी संलिप्त था।

इस बीच, केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक समर्थक रोमियो लैशराम (50) को इंफाल पश्चिम जिले के युरेम्बम स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से मंगलवार को एक पिस्तौल, मैगजीन और कारतूस जब्त किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\