देश की खबरें | गुजरात में दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में पांच की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में राजकोट शहर के पास दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राजकोट, सात सितंबर गुजरात में राजकोट शहर के पास दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सरधार-भूपगढ़ रोड पर बुधवार रात आठ बजे यह हादसा हुआ। तीन पीड़ित एक बाइक पर सवार थे जबकि दो अन्य पीड़ित दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार थे।

अजीदम थाने के उपनिरीक्षक एजे परमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे में शामिल एक चालक लापरवाही से बाइक चला रहा था और उसकी टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे दोपहिया वाहन से हो गई।

मृतकों की पहचान राजकोट जिले के साजादियाली गांव के निवासी दिलीप भूरिया (25), अर्जुन मेड़ा (18), दिनेश राठौड़ (30), देवगन मकवाना (22) और राजेश राठौड़ (22) के रूप में हुई।

भूरिया, मेड़ा और दिनेश एक बाइक पर कुछ समान खरीदने के लिए सरधार गांव जा रहे थे जबकि मकवाना और राजेश अपनी मोटरसाइकिल पर सरधार से भूपगढ़ की ओर जा रहे थे।

परमार ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक, मकवाना लापरवाही से बाइक चला रहा था और उसका वाहन विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया।

परमार ने बताया, “ टक्कर के बाद, भूरिया की बाइक एक ऑटो रिक्शा से टकरा गई जबकि मकवाना की मोटरसाइकिल दूसरे वाहन से टकरा गई। पांचों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।”

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मकवाना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\