देश की खबरें | मध्य प्रदेश के बेतूल जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत, 12 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के बेतूल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

बेतूल (मध्य प्रदेश), 27 अक्टूबर मध्य प्रदेश के बेतूल जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि बैतूल-परासिया रोड पर हनुमान डोल के पास रविवार सुबह करीब सात बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 12 व्यक्ति घायल हो गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कमला जोशी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी मजदूर थे और वे बैतूल रेलवे स्टेशन से अपने गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि वाहन पलट गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि सभी मजदूर एक महीने पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी से बैतूल आये थे और यहां एक कारखाने में काम करते थे।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों में से एक व्यक्ति को भोपाल स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस ने बताया कि बैतूल में हुई एक अन्य घटना में एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ था।

बैतूल बाजार पुलिस थाने की प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि यह दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर भरकावाड़ी गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि खाद ले जा रहे एक ट्रक ने दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी जिससे तीन लोग घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की पहचान विजय (35), कृष्णा धुर्वे (20) और रघुनाथ सरेयाम (38) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\