समूह ने कहा है कि इजराइल की ओर से हुए हवाई हमले के कारण धमाका हुआ। हालांकि इजराइल के एक अधिकारी ने इस बात को खारिज कर दिया।
बेरूत में लेबनान सेना के एक अधिकारी ने कहा कि यह अड्डे के अंदर हुआ विस्फोट था और कोई हवाई हमला नहीं हुआ।
सीरिया सरकार द्वारा समर्थित स्थानीय समूह के एक अधिकारी ने कहा कि “मानवीय चूक” के कारण यह विस्फोट हुआ। उन्होंने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब लड़ाके विस्फोट को ठिकाने लगा रहे थे।
इससे पहले, पीएफएलपी-जीसी के अधिकारी अनवर राजा ने कहा कि सीरिया से लगी सीमा के निकट पूर्वी लेबनान के कुसाया शहर में स्थित ठिकानों पर इजराइल ने हमला किया।
उन्होंने कहा कि हमले में घायल दो व्यक्तियों की हालत गंभीर है।
लेबनान-सीरिया सीमा पर पीएफएलपी-जीसी के कई ठिकाने हैं और दोनों देशों में सैन्य मौजूदगी भी है। समूह पहले इजराइल के खिलाफ हमले कर चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY