देश की खबरें | मुंबई में बीएमसी अधिकारी पर स्याही फेंकने के आरोप में कांग्रेस के पांच कार्यकर्ता गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपनगरीय देवनार में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अभियंता पर स्याही फेंकने के आरोप में शनिवार को कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, पांच अगस्त मुंबई में भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपनगरीय देवनार में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अभियंता पर स्याही फेंकने के आरोप में शनिवार को कांग्रेस के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देवनार पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस ने दिन के दौरान एम ईस्ट वार्ड सहित सभी बीएमसी वार्डों में विरोध मार्च आयोजित किया था।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘ बीएमसी अभियंता अनिल जाधव से उनके कार्यालय में बात करते समय, विरोध करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में से एक, आरिफ सैय्यद ने जाधव पर स्याही फेंक दी और उन्हें धमकी दी। इसके बाद बीएमसी के सुरक्षाकर्मियों ने सैय्यद और उनके सहयोगियों को पकड़ लिया।’’

आरिफ सैय्यद कांग्रेस की युवा शाखा के जिला प्रमुख हैं।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक बीएमसी अभियंता अनिल जाधव की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य के निर्वहन से रोकने के लिए हमला करना या आपराधिक बल प्रयोग करना), 120-बी (आपराधिक साजिश) और 506-2 (आपराधिक धमकी) के तहत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पांचों लोगों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

E. Coli Infection: ई.कोलाई इन्फेक्शन क्या है? जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

\