देश की खबरें | त्रिपुरा में तीन रोहिंग्या सहित पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में तीन रोहिंग्याओं सहित पांच बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 22 अक्टूबर त्रिपुरा में तीन रोहिंग्याओं सहित पांच बांग्लादेशियों को अवैध रूप से भारत की सीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और अन्य कानून लागू करने वाली एजेंसियों की एक संयुक्त टीम ने सोमवार को अगरतला स्टेशन पर पांच विदेशियों को गिरफ्तार कर लिया, जब वे वैध यात्रा दस्तावेज नहीं दिखा पाए।

उन्होंने बताया कि उनकी योजना पूर्वोत्तर राज्य से बाहर जाने की थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन रोहिंग्या (जो बांग्लादेश के कॉक्स बाजार स्थित एक शिविर में रह रहे थे) एक्सप्रेस ट्रेन से हैदराबाद जाने की योजना बना रहे थे, जबकि दो अन्य मुम्बई जाने की योजना बना रहे थे।

अगरतला पुलिस थाने के जीआरपी के प्रभारी अधिकारी (ओसी) तापस दास ने यहां संवाददाताओं को बताया, "हमने स्टेशन से पांच संदिग्ध विदेशी लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान पांचों ने स्वीकार किया कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए थे और राज्य से बाहर जाने की योजना बना रहे थे। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।"

उन्होंने कहा कि सीमा पर घुसपैठ मॉड्यूल के संचालकों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 210 रनों का टारगेट, आयुष म्हात्रे ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Stats And Preview: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू