Delhi: खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर आभूषण की दुकान से गहने लूटने वाले पांच गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि उन्हें घोषित अपराधी करार दिया गया था और वे हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी तथा अन्य वारदातों में भी वांछित थे. पुलिस ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म “स्पेशल 26” से प्रेरित थे. उन्होंने कहा कि गिरोह पहले राज्य में आभूषणों की बड़ी दुकानों की पहचान करता था, आपूर्तिकर्ताओं और एजेंटों की सारी जानकारी लेता था और फिर सीबीआई या पुलिस के भेष में उन्हें लूटता था.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में एक महीना पहले खुद को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) का अधिकारी बताकर आभूषणों की एक दुकान में एक कर्मचारी के बैग की जांच का झांसा देकर 300 ग्राम की सोने की चेन उड़ाकर चंपत होने के आरोप में “ईरानी गैंग” (Iranian Gang) के पांच बदमाशों को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है.  CBI ने एनएचएआई का अध्यक्ष बनकर लोगों को ठगने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी मुहम्मद अली (52), मोहम्मद काबली (45), अनवर अली (45), शौकत अली जाफरी (55) और मुख्तियार हुसैन (35) मध्य प्रदेश के भोपाल के रहने वाले हैं.

पुलिस ने कहा कि उन्हें घोषित अपराधी करार दिया गया था और वे हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी तथा अन्य वारदातों में भी वांछित थे. पुलिस ने कहा कि आरोपी बॉलीवुड फिल्म “स्पेशल 26” से प्रेरित थे. उन्होंने कहा कि गिरोह पहले राज्य में आभूषणों की बड़ी दुकानों की पहचान करता था, आपूर्तिकर्ताओं और एजेंटों की सारी जानकारी लेता था और फिर सीबीआई या पुलिस के भेष में उन्हें लूटता था.

पुलिस के अनुसार उक्त घटना 27 जून को करोल बाग इलाके में हुई थी जहां गिरोह के सदस्यों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर 300 ग्राम की सोने की चेन छीन ली और आभूषण की दुकान के कर्मचारी के बैग की जांच करने का झांसा देकर गहने से भरा बैग लेकर भाग निकले. पुलिस ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपियों की पहचान की गई. उन्होंने बताया कि मजलूम अली नामक छठा आरोपी अभी फरार है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में श्रीलंका को 147 रनों हराकर टीम इंडिया लगातार दूसरी बार जीता गोल्ड मेडल, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Scorecard: निशिन में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 217 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने खेली ताबड़तोड़ पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs PAK Asian Games 2026 Final: इस दिन हो सकता है भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, गोल्ड मेडल मैच में भिड़ने की पूरी संभावना

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asian Games 2026 Final Match Live Score Update: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में भारत महिला और श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है गोल्ड मेडल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट