देश की खबरें | मणिपुर में चार उग्रवादियों सहित पांच गिरफ्तार, अलग-अलग अभियानों में 26 हथियार बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में तीन प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इंफाल, 31 जुलाई मणिपुर के कई जिलों से सुरक्षा बलों ने वसूली की गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में तीन प्रतिबंधित संगठनों के चार उग्रवादियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि ये सभी गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं।

एक अधिकारी ने बताया कि बिष्णुपुर जिले में नगाईखोंग खुनोऊ जांच चौकी पर तलाशी और जांच के दौरान प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सक्रिय कैडर और उसके सहयोगी को वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उन पर इंफाल और बिष्णुपुर जिलों में ठेकेदारों, व्यापारियों और आम जनता से पैसे मांगने का आरोप है।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को वसूली, लोगों को धमकाने और संगठन के लिए कार्यकर्ताओं की भर्ती करने में कथित भूमिका के लिए थौबल जिले के हीरोल पार्ट 2 से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांगलीपाक (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को वसूली की गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में इंफाल पश्चिम जिले के ताओथोंग खुनोऊ स्थित उसके आवासीय इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वार ग्रुप) के एक अन्य सदस्य को इंफाल पूर्व जिले के कैरांग चिंग्या से गिरफ्तार किया गया।

इस बीच, एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने बुधवार को चुराचंदपुर और थौबल जिलों में अलग-अलग अभियानों के दौरान 26 आग्नेयास्त्र, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

सना खान ने अभिनय छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी; कहा- ‘पति मुफ्ती अनस का फैसला नहीं, यह मेरी अपनी पसंद थी’ (Watch Video)

AR Rahman के 'सांप्रदायिक' वाले बयान पर मचा बवाल: BJP ने आरोपों को नकारा, विपक्ष ने जताई चिंता; जानें क्या है पूरा विवाद

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज मचाएंगे तांडव? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

UPW vs MI, WPL 2026 10th Match Scorecard: नवी मुंबई में यूपी वारियर्स महिला ने मुंबई इंडियंस महिला को दिया 188 रनों का लक्ष्य, मेग लैनिंग और फोबे लिचफील्ड ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\