देश की खबरें | नोएडा में पीट-पीट कर हुयी हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हुयी हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह घटना हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

नोएडा (उप्र), 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में सोमवार की तड़के एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हुयी हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पैसे के लेनदेन को लेकर यह घटना हुई। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मरने वाले चंद्रशेखर के चचेरे भाई भिक्की, लखन, बबीता, सतबीर तथा मोनू के तौर पर की गयी है ।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने आज शाम को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार तथा एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है।

बताया जाता है कि आरोपियों ने चंद्रशेखर की हत्या करने के बाद एक देशी तमंचा और कारतूस उसके शव के पास रख दिया था, ताकि यह साबित कर सके कि यह बदमाश था, तथा रात के समय उसके घर पर वारदात को अंजाम देने के लिए आया था।

अपर उपायुक्त ने बताया कि मृतक ने अपने चचेरे भाई तथा आरोपी भिक्की को कुछ पैसे कर्ज में दिए थे और जब वह पैसे मांगने के लिए उसके घर पर आया था, तभी इन लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी।

गौरतलब है कि जेवर थाना क्षेत्र के झुप्पा गांव में चंद्रशेखर (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी थाी । उन्होंने बताया कि उसका शव उसके चचेरे भाई भिक्की के घर के गेट पर मिला।

उन्होंने बताया कि भिक्की ने चंद्रशेखर से कुछ रुपये उधार लिए थे और वह उससे पैसे मांग रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\