जरुरी जानकारी | फिच ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की रेटिंग 'बीबी+' पर रखी बरकरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. फिच रेटिंग्स ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसी बैंक की रेटिंग 'बीबी+' पर बरकरार रखी है।

नयी दिल्ली, नौ मई फिच रेटिंग्स ने एक्सिस बैंक और आईसीआईसी बैंक की रेटिंग 'बीबी+' पर बरकरार रखी है।

एजेंसी ने रेटिंग की घोषणा करते हुए इन बैंक में सहायक परिचालन परिवेश और इनके व्यापक घरेलू फ्रेंचाइजी होने का हवाला दिया।

वैश्विक एजेंसी ने दो अलग-अलग बयान में भारत स्थित एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक की दीर्घकालिक जारीकर्ता डिफ़ॉल्ट रेटिंग (आईडीआर) को 'बीबी+' पर बरकरार रखा है। बैंकों की सरकारी सहायता रेटिंग (जीएसआर) को ‘बीबी+’ तथा व्यवहार्यता रेटिंग (वीआर) को ‘बीबी’ पर बरकरार रखा गया है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि भारत की मध्यम अवधि में मजबूत वृद्धि क्षमता के कारण उसे परिचालन परिवेश के सहायक होने की उम्मीद है। निवेश संभावनाओं के दम पर 2024 में जीडीपी वृद्धि सात प्रतिशत और 2025 में 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

एक्सिस बैंक के संबंध में फिच ने कहा कि बैंक की वृद्धि की इच्छा क्षेत्र के औसत से ऊपर रहने की संभावना है। यहां तक ​​की यह अन्य बड़े निजी बैंकों के समान है।

आईसीआईसीआई बैंक के बारे में फिच ने कहा कि वह इसकी आय तथा लाभप्रदता स्कोर पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखता है, क्योंकि उसे उम्मीद है कि लाभप्रदता पिछले वर्षों की तुलना में उच्च स्तर पर बनी रहेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\