देश की खबरें | शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों मे सर्दी बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।

शिमला, आठ दिसंबर हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में रविवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।

लाहौल में बर्फ की पतली चादर बिछ गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें फिसलन भरी हो गईं।

ऊंचे पहाड़ी दर्रों और अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तथा ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे, कल्पा में शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से एक डिग्री नीचे और नारकंडा में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

अन्य कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के आसपास रहा। सेओबाग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, बजौरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफरी में 0.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री और शिमला में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा, ऊना में सबसे अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार तक लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और मध्यम दर्जे की बर्फबारी तथा सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है।

आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बिलासपुर में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी में बल्ह घाटी में बुधवार तक घने कोहरे की ‘येलो’ चेतावनी जारी की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\