जरुरी जानकारी | भारत, आसियान के बीच एफटीए की समीक्षा के लिए पहले दौर की वार्ता नवंबर में शुरू होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और 10 देशों के समूह आसियान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए पहले दौर की वार्ता नवंबर में शुरू हो सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारत और 10 देशों के समूह आसियान के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की समीक्षा के लिए पहले दौर की वार्ता नवंबर में शुरू हो सकती है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

दोनों पक्ष वस्तुओं पर मौजूदा करार की समीक्षा के लिए बातचीत तेज करने और 2025 तक इसे पूरा करने पर सहमत हुए हैं। इंडोनेशिया के सेमारंग में अगस्त में आयोजित 20वीं एईएम (आसियान आर्थिक मंत्री)-भारत परामर्श बैठक के दौरान इसपर सहमति बनी थी।

अधिकारी ने कहा, “औपचारिक रूप से समीक्षा शुरू करने से पहले हम जल्द ही उद्योग जगत के हितधारकों से परामर्श करेंगे। संभवतः, हमारा पहला चरण नवंबर में होगा।”

जकार्ता में 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आसियान-भारत एफटीए (एआईटीआईजीए) की समीक्षा को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत पर बल दिया।

इस एफटीए पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे और यह 2010 में लागू हुआ था।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि एआईटीआईजीए की समीक्षा के लिए भारतीय कारोबारी लंबे समय से मांग कर रहे हैं और समीक्षा की समय-पूर्व शुरुआत से एफटीए कारोबार के लिए सहयोगी और आपसी फायदे के लिए होगा।

दोनों क्षेत्र वार्ता की त्रैमासिक अनुसूची का पालन करने और 2025 में समीक्षा पूरी करने पर सहमत हुए हैं।

सेमारंग में जारी एक संयुक्त मीडिया बयान के अनुसार, दोनों क्षेत्र व्यापार और टिकाऊ तथा समावेशी वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए व्यवसायों के लिए समझौते को अधिक उपयोगकर्ता-अनुकूल, सरल और सुविधाजनक बनाने पर सहमत हुए हैं।

आसियान के सदस्यों में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलिपीन, सिंगापुर, थाइलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू