खेल की खबरें | पांच महीने बाद नेट पर पहला अभ्यास सत्र उम्मीद से बेहतर रहा : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पांच महीनों में जब वह पहली बार नेट पर उतरे तो वह थोड़े डरे हुए थे लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के लिये पहला ट्रेनिंग सत्र ‘उम्मीद से बेहतर’ रहा।

दुबई, 30 अगस्त भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्वीकार किया कि पांच महीनों में जब वह पहली बार नेट पर उतरे तो वह थोड़े डरे हुए थे लेकिन उन्होंने कहा कि आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों के लिये पहला ट्रेनिंग सत्र ‘उम्मीद से बेहतर’ रहा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान ने कोरोना वायरस के कारण ठप्प हुई गतिविधियों के बाद पांच महीने बाद ट्रेनिंग बहाल की। नेट सत्र में दक्षिण अफ्रीका के महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन और टीम निदेशक माइक हेसन भी शामिल थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: लुटेरों के हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत, बुआ घायल.

फ्रेंचाइजी के वेबसाइट के अनुसार कोहली ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो यह उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। मैं थोड़ा डरा हुआ था। मैंने पांच महीनों से बल्ला नहीं पकड़ा था, लेकिन हां, जैसा मैने सोचा था, यह उससे बेहतर रहा। ’’

पिछले साल आईपीएल में टीम के लिये सर्वाधिक रन जुटाने वाले 31 साल के कोहली ने कहा कि लॉकडाउन में फिट रहने से उन्हें नेट सत्र के दौरान बेहतर करने में मदद मिली जबकि वह लंबे ब्रेक के बाद ट्रेनिंग कर रहे थे।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: BCCI ने अनएकेडमी को बनाया आईपीएल का ऑफिशियल पार्टनर, जानिए कब तक का हुआ करार.

उन्होंने कहा, ‘‘लॉकडाउन के दौरान मैंने काफी ट्रेनिंग की, इसलिये मैं काफी फिट महसूस कर रहा है और इससे मदद मिलती है। क्योंकि आपका शरीर हल्का होता है और आपकी प्रतिक्रिया भी बेहतर होती है, मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरे पास गेंद को खेलने के लिये काफी समय है। यह काफी अच्छी बात है। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘वर्ना आप सत्र में थोड़ा भारी महसूस करते, शरीर इतना ज्यादा हिल नहीं सके और यह आपके दिमाग में चलना शुरू हो जाता है, लेकिन हां, जैसा कि मैंने कहा कि अभ्यास सत्र उम्मीद से कहीं बेहतर रहा। ’’

आरसीबी की टीम पिछले हफ्ते दुबई पहुंची और पृथकवास पूरा करने के बाद शनिवार से खिलाड़ियों ने नेट में अभ्यास शुरू किया।

कोहली के अलावा युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज नदीम की स्पिन तिकड़ी तथा कुछ अन्य तेज गेंदबाजों ने भी अभ्यास किया। पहले सत्र के बाद कोहली खुश थे।

कोहली ने कहा, ‘‘स्पिनर पहले दिन अच्छे दिख रहे थे, उन्होंने लंबे समय तक लगातार एक ही जगह गेंद पिच करायी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शाहबाज अच्छा था, वाशी भी अच्छा था। मैंने चहल को भी गेंदबाजी करते हुए देखा। तेज गेंदबाजों की रफ्तार में थोड़ा इधर उधर हुआ लेकिन हमारे शिविर की शुरूआत अच्छी हुई। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Namibia, 2nd ODI Match Scorecard: विंडहोक में दक्षिण अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रनों से दी शिकस्त, डुआन जानसेन ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज, सिर्फ एक मौजूदा खिलाड़ी है टीम का हिस्सा

SL W vs PAK W, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Live Score Update: दुबई में श्रीलंका महिला और पाकिस्तान महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा सेमीफाइनल, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

SL W vs PAK W 2nd Semi Final Match Live Toss And Scorecard: दुबई में श्रीलंका महिला की कप्तान चमारी अथापथु ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड