देश की खबरें | तमिलनाडु में पहला प्लाज्मा बैंक खुला, अन्नाद्रमुक के विधायक ने दान किया प्लाज्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में चेन्नई स्थित राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीजीएच) में बुधवार को पहला प्लाज्मा बैंक खोला गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वाले अन्नाद्रमक के विधायक बैंक में प्लाज्मा दान करने वाले पहले शख्स हैं।
चेन्नई, 22 जुलाई तमिलनाडु में चेन्नई स्थित राजीव गांधी जनरल अस्पताल (आरजीजीजीएच) में बुधवार को पहला प्लाज्मा बैंक खोला गया। कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने वाले अन्नाद्रमक के विधायक बैंक में प्लाज्मा दान करने वाले पहले शख्स हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ सी विजय भास्कर ने बैंक का उद्धाटन किया। इसे स्थापित करने में 2.34 करोड़ रुपये का खर्च आया और यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है।
अन्नाद्रमुक के विधायक सथन प्रभाकर बैंक में प्लाज्मा दान करने वाले पहले दानकर्ता हैं।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी के समर्थन से हमने पहला प्लाज्मा बैंक खोला।
यह भी पढ़े | एयर इंडिया ने 40% तक की कर्मचारियों की सैलरी में की कटौती, पायलट्स बोले 85 फीसदी हुई अंतिम कटौती.
भास्कर ने अपील की जो लोग कोविड-19 ठीक हो गए हैं, वे 14 दिन बाद प्लाज्मा दान करें।
उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें प्लाज्मा दान नहीं करना चाहिए
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)