देश की खबरें | लोकसभा चुनाव का पहला चरणः मतदान प्रतिशत के 65.5 फीसदी तक पहुंचने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा 65.5 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल लोकसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान का आंकड़ा 65.5 फीसदी तक पहुंचने की संभावना है।
पहले चरण में शुक्रवार को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। लोकसभा चुनाव के लिए अब छह अन्य चरण (26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून) शेष हैं। मतगणना चार जून को होगी।
पहले चरण में सबसे ज्यादा सीट पर मतदान हुआ।
निर्वाचन आयोग (ईसी) ने मतदान प्रतिशत को "उच्च" बताया है और रेखांकित किया है कि मतदान "मुख्यत: शांतिपूर्ण" रहा।
इस चरण में 16.63 करोड़ से अधिक लोग - 8.4 करोड़ पुरुष, 8.23 करोड़ महिलाएं और 11,371 तृतीय लिंग के मतदाता - अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र थे।
इस चरण में पहली बार मतदान के पात्र मतदाताओं की संख्या 35.67 लाख थी, इसके अलावा 20-29 वर्ष की आयु वर्ग के 3.51 करोड़ मतदाता थे।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 69.43 प्रतिशत मतदान हुआ था, लेकिन तब 91 सीट पर मतदान हुआ था।
आयोग रविवार को औपचारिक रूप से मतदान का अंतिम आंकड़ा पेश कर सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)