देश की खबरें | लोकसभा चुनाव का पहला चरण: आयोग ने तीन बजे तक 49.78 प्रतिशत मतदान का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक 49.78 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे तक 49.78 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

आयोग के एक प्रवक्ता ने कहा कि ये आंकड़े केवल अनुमान आधारित हैं।

आयोग ने इससे पहले एक बयान में कहा था कि अपराह्न एक बजे तक ‘अच्छा खासा’ मतदान हुआ है।

उसने कहा कि 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शांतिपूर्ण और निर्बाध तरीके से मतदान चल रहा है।

आयोग ने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और उसके बाद धीरे-धीरे मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं।

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जैसे कुछ स्थानों पर बारिश के बाद भी लोग उत्सुकता से मतदान के लिए अपनी बारी का इंतजार करते हुए दिखे।

लोकसभा चुनाव के साथ शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतदान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार