देश की खबरें | लद्दाख के कोविड अस्पताल में पहला सामान्य प्रसव हुआ, तीन नये मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में कोविड मरीजों को समर्पित अस्पताल में पहली बार सामान्य प्रसव कराया गया। वहीं केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

जियो

लेह, 31 मई लद्दाख में कोविड मरीजों को समर्पित अस्पताल में पहली बार सामान्य प्रसव कराया गया। वहीं केंद्र शासित प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के तीन और मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है।

लद्दाख स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा जारी अधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक करगिल जिले स्थित कोविड-19 अस्पताल में शनिवार को सामान्य प्रसव कराया गया है और मां एवं बच्चे की हालत स्थिर है।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: देश में कल से शुरू होने जा रही हैं 200 स्पेशल ट्रेनें, एक दिन में 1.45 लाख यात्री करेंगे सफर.

बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 के तीन नये मरीज- दो लेह में और एक कारगिल में- सामने आए हैं जबकि करगिल जिले में संक्रमण मुक्त हुए चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय ने बताया कि इससे पहले लद्दाख में कोरोना वायरस से 77 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी जिनमें से 43 ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़े | उद्धव ठाकरे बोले-करीब 11 लाख प्रवासी मजदूर 800 ट्रेनों के जरिए अपने घर पहुंचे: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन के मुताबिक तीन नये मामले आने के साथ अब केंद्र शासित प्रदेश में 30 मरीज उपचाराधीन है जिनमें से 23 अकेले करगिल में हैं जबकि सात मरीजों का लेह जिले में इलाज चल रहा है।

इस बीच, करगिल के जिलाधिकारी बशीर उल हक चौधरी ने शनिवार शाम को विभिन्न इलाकों का दौरा किया और पाया कि कई दुकानदार लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं और कई लोगों ने मास्क भी नहीं पहना था।

आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक चौधरी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) का उल्लंघन करने पर 10 दुकानों को सील करने और बिना मास्क पहले कई युवकों से जुर्माना वूसलने का निर्देश दिया।

बाद में जिलाधिकारी ने जो जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष भी हैं ने आदेश जारी कर बिना मास्क बाहर निकलने और सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान किया।

आदेश के मुताबिक दोनों नियमों का उल्लंघन करने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड