जुलाई के आखिरी हफ्ते में भारत पहुंच सकते हैं पहले चार राफेल लड़ाकू विमान

राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के मई के पहले हफ्ते में भारत पहुंचने का कार्यक्रम था।

जमात

नयी दिल्ली, 15 मई भारत को मिलने वाले 36 राफेल लड़ाकू विमानों में से पहले चार विमानों के जुलाई के आखिरी हफ्ते तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उनकी निर्धारित आपूर्ति में करीब 11 हफ्तों की देरी हुई है।

राफेल लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे के मई के पहले हफ्ते में भारत पहुंचने का कार्यक्रम था।

भारत ने फ्रांस के साथ सितंबर 2016 में 36 लड़ाकू विमानों की खरीद के लिये करीब 58,000 करोड़ में अंतर सरकारी समझौता किया था।

यह विमान कई घातक हथियारों से लैस है। राफेल विमान यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए की दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाले मीटिअर मिसाइल के साथ ही स्कैल्प क्रूज मिसाइल से सुसज्जित होंगे।

मीटिअर अगली पीढ़ी की दृश्य सीमा से परे हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है जो हवाई लड़ाई में बेहद कारगर है।

इस मिसाइल प्रणालियों के अलावा राफेल लड़ाकू विमान में भारत की जरूरतों के मुताबिक कई फेरबदल भी किये गए हैं, जिनमें इज़राइल के हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले, रडार वार्निंग रिसीवर, लो बैंड सिग्नल जैमर, 10 घंटे का फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर, इंफ्रारेड खोज एवं ट्रैकिंग प्रणाली आदि शामिल हैं।

इन लड़ाकू विमानों के स्वागत के लिए भारतीय वायुसेना ने आधारभूत ढांचा और पायलटों के प्रशिक्षण जैसी तैयारियों पहले ही कर ली हैं।

इन विमानों की पहली स्क्वाड्रन अंबाला वायुसैनिक अड्डे पर तैनात की जाएगी। इसे वायुसेना के सबसे रणनीतिक रूप से स्थित वायुसैनिक अड्डों में से एक माना जाता है। भारत-पाक सीमा यहां से करीब 220 किलोमीटर दूर है।

राफेल विमानों की दूसरी स्क्वाड्रन पश्चिम बंगाल के हासीमारा वायुसैनिक अड्डे पर तैनात होगी।

वायुसेना ने इन दो केंद्रों पर विमानों के रखरखाव के लिये ढांचे तैयार करने, हैंगर स्थापित करने आदि में करीब 400 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।

इन 36 राफेल विमानों में से 30 लड़ाकू विमान होंगे जबकि छह प्रशिक्षण विमान। प्रशिक्षण विमान दो सीट वाले होंगे और उनमें युद्धक विमानों वाली लगभग सभी विशेषताएं होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\