देश की खबरें | उत्‍तर प्रदेश में पहुंची कोरोना टीकों की पहली खेप, शनिवार से शुरू होगा टीकाकरण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीकों की पहली खेप मंगलवार की शाम को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्‍य में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप शनिवार से टीकाकरण शुरू होगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 12 जनवरी उत्तर प्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण के लिए टीकों की पहली खेप मंगलवार की शाम को लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्‍य में केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप शनिवार से टीकाकरण शुरू होगा।

अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने पत्रकारों को बताया कि टीके की पहली खेप आज शाम चार बजे लखनऊ हवाई अड्डे पर पहुंची ।

उन्‍होंने बताया कि 16 जनवरी से कोरोना टीका लक्षित समूहों को लगाने की कार्यवाही शुरू की जाएगी। सहगल के मुताबिक‍ केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप कोविड टीकाकरण कार्य किया जाएगा और इसमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।

सहगल ने बताया कि लक्षित समूहों को टीकाकरण की कार्यवाही शुरू करते हुए पहले चक्र में स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को टीका लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्‍य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि टीकाकरण की तैयारियों को लेकर राज्य में दो बार पूर्वाभ्‍यास किया जा चुका है और शनिवार से टीकाकरण की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि टीके को प्रदेश के आठ स्थानों पर भंडारण करके संबंधित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र और प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भेजा जायेगा।

प्रसाद ने बताया कि टीका सुरक्षित रखने के लिए 1,298 केन्द्र बनाये गये हैं।

उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, इसके बाद फ्रंट लाइन कर्मियों (पुलिस कर्मचारी, नगर निगम कर्मचारी, राजस्व विभाग के कर्मचारी और सशक्त बलों के अधिकारी व कर्मचारी) तथा उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु वाले एवं 50 वर्ष से कम आयु वाले जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं, उनको टीका दिया जायेगा ।

उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें।

प्रसाद ने अपेक्षा की है कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार