उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की पहली वर्षगांठ, विधानसभा में जलाए गए 1,110 दीये
गैरसैंण के उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया.
गैरसैंण, 5 मार्च: गैरसैंण के उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने की पहली वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में समारोह का आयोजन किया गया.
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और तमाम अन्य नेताओं के साथ रावत ने विधानसभा भवन में 1,110 दीये जलाए.
स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए. रावत ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य किए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक कलाकार को 10 हजार रुपये का पुरस्कार देने की भी घोषणा की.
संबंधित खबरें
Maa Chandi Devi Temple: पावन नगरी हरिद्वार में स्थित एक ऐसा प्रसिद्ध मंदिर, जिसकी दिव्यता को देखकर आप भी अनायास ही कह उठेंगे- ‘जय मां चंडी देवी!’
Maharashtra Vidhan Bhavan Bomb Threat: महाराष्ट्र विधान भवन को बम से उड़ाने की धमकी, बजट सत्र के बीच ईमेल से हड़कंप; सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन और क्या हैं जरूरी दिशा-निर्देश
Kerala Assembly Elections 2026: ईसीआई ने केरल में विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों का लिया जायजा, राजनीतिक दलों से मॉडल चुनाव बनाने की अपील
\