विदेश की खबरें | यूक्रेन परमाणु संयंत्र के पास के इलाके पर गोलाबारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले परमाणु आपदा रोकने के लिए क्षेत्र को हमलों से बचाने को लेकर फिर से अंतरराष्ट्रीय अपील की गई।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ ही घंटे पहले परमाणु आपदा रोकने के लिए क्षेत्र को हमलों से बचाने को लेकर फिर से अंतरराष्ट्रीय अपील की गई।

निकोपोल नीपर नदी के दूसरी ओर और ज़ापोरिज्ज्या परमाणु संयंत्र से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित है। निकोपोल पर कल रात से तीन बार रॉकेट और मोर्टार से हमले किये गए। इसकी चपेट में मकान, एक किंडरगार्टन, बस स्टेशन और दुकानें आयीं।

मेयर अलेक्ज़ेंडर सैयुक ने कहा कि चार व्यक्ति घायल हो गए जिनमें से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के आसपास निरंतर गोलाबारी की खबरों ने युद्ध के खतरों को और उजागर किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने पिछले सप्ताह यूक्रेन की यात्रा के दौरान फिर से सावधानी बरतने का आग्रह किया था। उसके बाद, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन के नेताओं के साथ इस मुद्दे पर और चर्चा की।

चारों नेताओं ने संभावित विनाशकारी परमाणु घटना की आशंका को रोकने के लिए क्षेत्र में सैन्य अभियानों से बचने की आवश्यकता पर बल दिया और संयुक्त राष्ट्र की परमाणु ऊर्जा एजेंसी को जल्द से जल्द इकाई का दौरा करने की अनुमति देने का आह्वान किया।

हालांकि एक ऐसे युद्ध में कुछ भी निश्चित नहीं लग रहा जिसने पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन में और रूस के कब्जे वाले क्रीमिया प्रायद्वीप और मास्को तक भय और बेचैनी फैला दी है। मास्को में एक प्रभावशाली रूसी राजनीतिक की बेटी की शनिवार रात एक कार विस्फोट में मौत हो गई थी। उक्त राजनीतिक को पुतिन का करीबी माना जाता है।

सोमवार को, रूसी अधिकारी इसको लेकर और सुराग की तलाश में थे कि उसकी मौत के पीछे कौन हो सकता है। अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से संकेत मिलता है कि 29 वर्षीय टेलीविजन प्रस्तोता दारिया दुगीना के वाहन में लगाए गए विस्फोटक में हुए विस्फोट में मौत हो गई।

एक पूर्व रूसी विपक्षी सांसद, इल्या पोनोमारेव ने कहा कि एक अज्ञात रूसी समूह, नेशनल रिपब्लिकन आर्मी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी ली। एसोसिएटेड प्रेस समूह के अस्तित्व की पुष्टि नहीं कर सका।

यूक्रेन के अधिकारियों ने संलिप्तता से इनकार किया है।

क्रीमिया में, पिछले दो हफ्तों में रूसी इकाइयों में आग लगने और विस्फोट की घटनाओं के बाद चिंता बढ़ गई है। सेवस्तोपोल के गवर्नर मिखाइल रज़वोज़ेव ने आदेश दिया कि बम से सुरक्षा के लिए आश्रयों के स्थान को दर्शाने वाले संकेत शहर में लगाए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट