विदेश की खबरें | बुर्किना फासो में गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, तख्तापलट की आशंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. देश में नौ महीने पहले ही सैन्य तख्तापलट के जरिये राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

देश में नौ महीने पहले ही सैन्य तख्तापलट के जरिये राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था।

यह अभी पता नहीं चल पाया कि लेफ्टिनेंट कर्नल पॉल हेनरी सैंडाओगो डामिबा पश्चिम अफ्रीकी देश में थे या नहीं। उन्होंने देश के उत्तरी शहर जीबो में एक दिन पहले ही भाषण दिया था।

तख्तापलट का नेतृत्व करने वाले डामिबा ने पिछले हफ्ते देश के राष्ट्रपति के तौर पर न्यूयॉर्क की यात्रा की थी और संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। अपने संबोधन में डामिबा ने जनवरी में किए गए तख्तापलट को “देश के अस्तित्व के लिये जरूरी” बताते हुए उसका बचाव किया था। उन्होंने कहा कि यह अंतराष्ट्रीय समुदाय के लिये “शायद निंदनीय” हो।

डामिबा ने हालांकि पिछले हफ्ते यह कहा था कि बुर्किना फासो में परिवर्तन लगभग दो साल और चलेगा।

बुर्किना फासो में बहुत से लोगों ने शुरुआत में सैन्य तख्ता पलट का समर्थन किया था, क्योंकि पूर्व सरकार इस्लामी चरमपंथी हिंसा पर रोक लगाने में अक्षम थी, जिसमें हजारों लोग मारे गए और कम से कम 20 लाख लोग विस्थापित हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\