विदेश की खबरें | फीनिक्स में अदालत के बाहर गोलीबारी, एक अधिकारी जख्मी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शहर की पुलिस और एफबीआई के मुताबिक, अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है और वह खतरे से बाहर है।

शहर की पुलिस और एफबीआई के मुताबिक, अधिकारी को अस्पताल ले जाया गया है और वह खतरे से बाहर है।

एफबीआई के फीनिक्स दफ्तर की प्रवक्ता जिल मैककेब ने बताया कि घटना के संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | तो क्या अमेरिका से फैला कोरोना? रिपोर्ट से मिले संकेत.

एफबीआई ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है, इसलिए इस बारे में और जानकारी नहीं देगी। वहीं पुलिस ने इलाके से रवाना हो रही एक सिल्वर रंग की कार का फोटो जारी किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अदालत सुरक्षा अधिकारी अमेरिकी मार्शल सेवा के निर्देशों पर काम करते हैं, लेकिन इनकी भर्ती निजी सुरक्षा कंपनियां करती हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अमेरिका में करीब 550,000 बच्चे COVID19 से संक्रमित, दो सप्ताह में संक्रमितों की संख्या बढ़ी.

गोलीबारी की घटना के बाद अदालत के आसपास की सड़कों को बंद कर दिया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई।

अदालत के लिपिक ने बताया कि अदालत लोगों के लिए खुली हुई है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू